दरभंगा: लोकसभा में उठा दरभंगा का पेयजल संकट, सांसद ने मंत्री से की ठोस पहल करने की मांग
दरभंगा जिला आज पेयजल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। लोगो को पीने योग्य पेयजल के साथ साथ मवेशी के पीने के पानी की ठोस व्यवस्था और इस आपदा के स्थाई निदान के लिए भारत सरकार को तत्काल पहल शुरू करने की जरूरत है। लोकसभा में नियम 377 के तहत चर्चा करते हुए दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक ने उठाया। यह जानकारी शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे दी गई।