दरभंगा: डीएम ने पर्यटन योजनाओं की प्रगति पर की बैठक, दरभंगा अब पर्यटन में होगा अग्रणी
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान पर्यटन विभाग की कई योजनाओं की घोषणाओं के बाद उसके तेजी से क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 44.03 करोड़ रूपये की लागत से बाबा कुशेश्वरस्थान का सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे दी गई।