Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप, जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग संतकबीरनगर जनपद की ग्राम पंचायत खरवनिया खुर्द गोठा की मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम निवासी आशिष यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाबालिग, गैर-निवासी तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि कई पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से बाहर रह गए हैं। आरोप है कि संबंधित बीएलओ को आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के बावजूद 57 पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े गए।

MORE NEWS

9 लाख की क्रेटा बनी विवाद की वजह, फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा

संतकबीरनगर में मुर्गी फार्म पर हुई जानलेवा फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 जून की रात को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उतरावल गांव स्थित बीर बहादुर राय के मुर्गी फार्म पर लेन-देन और क्रेटा वाहन के विवाद को लेकर आरोपियों ने पहुंचकर फायरिंग की थी।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में गठित टीम ने मुख्य आरोपी कृष्णचंद पाण्डेय उर्फ केसी, दीपक पाण्डेय, हनीपाल उर्फ गौरवपाल, दुर्गेश यादव, दुष्यन्त राय, तुषार गुप्ता, झिन्नू कन्नौजिया और देवेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि करीब चार माह पहले कृष्णचंद पाण्डेय ने बीर बहादुर राय से 9 लाख रुपये में एक क्रेटा वाहन खरीदा था। बाद में वाहन एक अन्य मुकदमे में सीज हो गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 9 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा स्कॉर्पियो, क्रेटा और वैन्यू समेत तीन चारपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

9 लाख की क्रेटा बनी विवाद की वजह, फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा संतकबीरनगर में मुर्गी फार्म पर हुई जानलेवा फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 15 जून की रात को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उतरावल गांव स्थित बीर बहादुर राय के मुर्गी फार्म पर लेन-देन और क्रेटा वाहन के विवाद को लेकर आरोपियों ने पहुंचकर फायरिंग की थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में गठित टीम ने मुख्य आरोपी कृष्णचंद पाण्डेय उर्फ केसी, दीपक पाण्डेय, हनीपाल उर्फ गौरवपाल, दुर्गेश यादव, दुष्यन्त राय, तुषार गुप्ता, झिन्नू कन्नौजिया और देवेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि करीब चार माह पहले कृष्णचंद पाण्डेय ने बीर बहादुर राय से 9 लाख रुपये में एक क्रेटा वाहन खरीदा था। बाद में वाहन एक अन्य मुकदमे में सीज हो गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 9 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा स्कॉर्पियो, क्रेटा और वैन्यू समेत तीन चारपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 16, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 16, 2026

संतकबीरनगर में योग सप्ताह की शुरुआत, विधायक ने किया योगाभ्यास

संतकबीरनगर में योग सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस विशेष योग सप्ताह का शुभारंभ खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योगाभ्यास कर किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने स्वयं योग किया और उपस्थित लोगों को भी योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि "करें योग, रहें निरोग" केवल एक संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
विधायक ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योग कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर इंद्रेश यादव, डॉ. गौरी दत्त मिश्रा, सह नोडल डॉक्टर जुबेर आलम अंसारी तथा डॉ. परवीन वानो द्वारा किया गया।

योग सप्ताह के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। आयुष विभाग द्वारा पूरे सप्ताह विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संतकबीरनगर में योग सप्ताह की शुरुआत, विधायक ने किया योगाभ्यास संतकबीरनगर में योग सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस विशेष योग सप्ताह का शुभारंभ खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योगाभ्यास कर किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने स्वयं योग किया और उपस्थित लोगों को भी योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि "करें योग, रहें निरोग" केवल एक संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। विधायक ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योग कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर इंद्रेश यादव, डॉ. गौरी दत्त मिश्रा, सह नोडल डॉक्टर जुबेर आलम अंसारी तथा डॉ. परवीन वानो द्वारा किया गया। योग सप्ताह के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। आयुष विभाग द्वारा पूरे सप्ताह विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 16, 2026

मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप, जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग संतकबीरनगर जनपद की ग्राम पंचायत खरवनिया खुर्द गोठा की मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम निवासी आशिष यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाबालिग, गैर-निवासी तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि कई पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से बाहर रह गए हैं। आरोप है कि संबंधित बीएलओ को आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के बावजूद 57 पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े गए। - Khalilabad News