पीरो: 200 में 'नो एंट्री' का मील रहा है पास, पीरो पुलिस पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Piro, Bhojpur | Jun 27, 2026 पीरो में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि महज ₹200 देकर ट्रक चालक नो एंट्री क्षेत्र में भी आसानी से प्रवेश पा रहे हैं, जबकि बिना पैसे वाले वाहन सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर हैं।