मोतिहारी: दक्षिणी मानसिंघा पंचायत के भेरियारी गांव में बच्चे की मौत मामले की एएसपी ने की जांच, पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत के भेरियारी गाव में एक बच्चे की मौत मामले का सहायक पुलिस अधीक्षक सदर-1 शिखर चौधरी के द्वारा जांच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिवार वालों के बयान के आधार पर, ड्रम की गहराई इत्यादि के आधार पर नदी में डूब कर मृत्यु की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम के बाद चीजें और क्लियर हो जाएगी।