अल्बर्ट एक्का (जारी): गोविंदपुर में पुल व गार्डवाल निर्माण में अनियमितता का आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने जेई को लगाई फटकार
जारी प्रखंड के गोविंदपुर गांव में चल रहे पुल, पुलिया एवं गार्डवाल निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद जाकिर अंसारी ने लगाया है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और मौके पर जेई को बुलाकर कार्य की गुणवत्ता को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।