अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मसूरी कांग्रेस का हल्ला बोल!
मसूरी के शहीद स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग उठाई।
अंकिता के माता-पिता के दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचकर न्याय की मांग उठाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद भी इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हुई है।
मसूरी कांग्रेस ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले में न्याय दिलाने के बजाय इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय मिले और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #Mussoorie #MussoorieCongress #UttarakhandNews Uttarakhand JusticeForAnkitaBhandari MussoorieNews UdayUttarakhandNews