घाटमपुर: मकान की नींव की खुदाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर हुआ विवाद, पांच लोग घायल
साढ़ थाना अंतर्गत बरईगढ़ मजरा गणेशीपुर गांव में मकान की नींव (पिलर) की खुदाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 10:00 बजे बताया दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है।