जहानाबाद: नगर थाना पुलिस ने होरीलगंज से गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के होरीलगंज से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने रविवार दिन में लगभग 2 बजे बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति रॉकी कुमार है जो विभिन्न गंभीर मामलों में न्यायालय द्वारा वांछित था और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था