सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत खोहरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की थीम पर आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत खोहरा, कुदरा-पी, नेरुआ एवं बरौता सहित चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में 622 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुखवंती सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
#सुशासन_तिहार_2026
#SushasanTihar2026
#chhattisgarh
#mcbdistrict