करोड़ों का स्टॉप डैम टूटा, सड़क भी बही पोड़ी-पतौरा मार्ग पूरी तरह बंद
सतना: जिगनहट पुलिया के पहले कुछ माह पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया स्टॉप डैम तेज बारिश के दबाव में टूट गया। डैम टूटने के बाद पानी का बहाव सड़क की ओर डायवर्ट हो गया, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा भी बह गया जिससे पोड़ी-पतौरा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।