रीवा कलेक्ट्रेट में परिसर में संचालित कॉफी हाउस में खुलेआम छलका जाम, शिकायत के बाद युवक को खदेड़ा
रीवा जिले का सबसे अनुशासित और संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। परिसर के भीतर संचालित इंडियन कॉफी हाउस में एक युवक खुलेआम बैठकर शराब पीते पकड़ा गया। कलेक्ट्रेट परिसर जहाँ आमजन अपनी फरियाद और जनसमस्याएँ लेकर पहुँचते हैं, वहाँ सरेआम शराबखोरी की घटना से प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है।
#collector #rewa #coffyshop