मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी बस नंबर एचपी-38-9738 आज सुबह करीब 6:00 बजे पुलिस लाइन कुल्लू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री, एक चालक और एक कंडक्टर शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए आरएच कुल्लू अस्पताल लाया गया। घायल व्यक्ति का विवरण - श्याम लाल, पुत्र लाला राम, निवासी बशकोला, पोस्ट ऑफिस कटराईं, तहसील व जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र: 45 वर्ष।• कृष्ण थापा, पुत्र इमान थापा, निवासी, वीपीओ बंदरोल, तहसील व जिला कुल्लू, उम्र: 42 वर्ष (हिमाचल प्रदेश)।• छाया देवी, पत्नी राकेश कुमार, निवासी गाँव कुठेड़ पी.ओ. सिहुंती, तहसील और जिला पठानकोट, उम्र: 25 वर्ष• राकेश कुमार, पुत्र सरदारी लाल, निवासी गाँव कुठेड़ पी.ओ. सिहुंती, तहसील और जिला पठानकोट, उम्र: 31 वर्ष• बस चालक – मनमोहन सिंह, पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गाँव व्हुत, पी.ओ खरोटा तहसील चवारी जिला कांगड़ा, उम्र: 42 वर्ष।• बस कंडक्टर – प्रवीण सिंह, पुत्र लाभ सिंह, निवासी गाँव खन्नी तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा, उम्र: 46 वर्ष, पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Kullu, Kullu | Oct 3, 2026