सरधना: संपूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतें आईं, चार का मौके पर निस्तारण, तहसीलदार योगेश कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं
सरधना शनिवार को तहसील परिसर स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार योगेश कुमार ने विभिन्न गांवों और तहसील क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को मिश्रण के लिए भेजा गया