जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत प्राथमिक स्कूल देवरी सड़क का जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने शुक्रवार की शाम 4 बजे निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि वहां पर अटैच शिक्षक द्वारका चक्रवर्ती एक वर्ष से लापता है स्कूल नहीं आ रहे हैं फिर भी उनका वेतन हर माह निकाला जा रहा है इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात की व कार्यवाही की मांग की।