डिंडौरी: पौड़ी टोला: खेत की झोपड़ी में आग, घर का सामान जलकर राख
डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पौड़ी टोला के खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिसके कारण घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 11:30 बजे अज्ञात कारण के चलते झोपड़ी में आग लग गई और आग लगने से लाखों रुपए की सामग्री जलकर राख हो गई मौके पर दमकल वाहन पहुंचा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।