रामगंजमण्डी: सुकेत में सफाईकर्मी की बेटी की शादी में पुलिस जवानों ने भरा ₹71,000 का मायरा, 40 जवान बने परिवार का हिस्सा
रामगंजमंडी के सुकेत थाने में लंबे समय से सफाई का कार्य कर रहे हंसराज की बेटी कविता की शादी में पुलिस जवानों ने परिवार बनकर मायरा भरा। थाना स्टाफ के करीब 40 जवानों ने मिलकर 71 हजार रुपए नकद राशि और परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े भेंट किए। पुलिस जवानों की इस पहल ने शादी समारोह में अपनत्व और भावुकता का माहौल बना दिया। श्रीकृष्ण मांगलिक भवन में आयोजित शादी समारो