शाहजहांपुर: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में आमंत्रित न करने पर भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में महापौर को पत्र देकर जताया विरोध
शाहजहांपुर महानगर में नगर निगम द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भाजपा पार्षदों को सूचना नहीं देने और उन्हें आमंत्रित नहीं करने पर नगर निगम में महापौर अर्चना वर्मा को पत्र सौंप कर विरोध जताया है। महापौर को सौंप गए पत्र में भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।