शाहजहांपुर: "वामा सारथी" द्वारा पुलिस लाइन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर जनपद कि रिजर्व पुलिस लाइन में बाम सारथी की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस पारिवारिक जनों ने सपरिवार महिलाओं एवं बच्चों के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में विजई प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एसपी सिटी सुधीर जायसवाल क्षेत्राधिकार नगर बीएस वीर कुमार द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।