शाहजहांपुर: महापौर एवं नगर आयुक्त ने BJP पार्षद के निधन पर नगर निगम प्रांगण में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन किए अर्पित
शाहजहांपुर महानगर के वार्ड नंबर-12 से भाजपा पार्षद शिव प्रसाद गुप्ता के अचानक निधन पर नगर निगम प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। लोकसभा में महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एस के सिंह एवं समस्त पार्षद गणों ने दिवंगत पार्षद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।