चौक कोतवाली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक समीक्षा बैठक की गई। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारी और यातायात निरीक्षक भी शामिल हुए। समीक्षा बैठक में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बहुत अधिक आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें।