मोकामा विधायक अनंत सिंह की आशीर्वाद यात्रा का बिक्रम, नौबतपुर और दुल्हिन बाजार में भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान अनंत सिंह अपने दर्जनों काफीले के साथ शाही अंदाज में क्षेत्र का दौरा किये। स्वागत मे समर्थको ने जगह जगह उनके काफिले पर जेसीबी से पुष्प वर्षा भी किया गया । बिक्रम में उन्हें बड़े फुलों के हार से स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर समर्थकों में उत्साह देखा गया ।