ऊन: गंदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना संगम पर स्नान के दौरान श्रद्धालु की बाइक और कीमती सामान हुआ चोरी, मुकदमा दर्ज
Un, Shamli | Jun 25, 2026 गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गंदेवड़ा संगम पर अपने भाई के साथ स्नान करने के लिए पिंडौरा जहांगीरपुर निवासी श्रद्धालु कमल कुमार की बाइक को अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि बाइक में मोबाइल और अन्य कीमती कागजात भी मौजूद थे। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने बताया कि वारदात 24 जून की है। शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।