भरतपुर: हलेना थाना क्षेत्र के गांव पाली में असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर दो महिलाओं और एक युवक को किया घायल
भरतपुर हलेना थाना क्षेत्र के गांव पाली में असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर दो महिला और एक युवक को किया घायल। घायलों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती। पीड़ित का आरोप शराब के नशे में असामाजिक तत्वों ने घर पर आकर की मारपीट। वहीं दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल। फिलहाल घायलों का जिला आरबीएम अस्पताल में उपचार जारी।