भिवानी: नहर में डूबने से किसान की मौत, खेत मे पानी लगाते वक्त हुआ हादसा
बीती रात्रि खेत मे पानी लगाने गए एक किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई। 67 वर्षीय मृतक किसान राजकुमार जिला के गांव ढाणी दरियापुर का निवासी था।जिसके दो पुत्र हैं, बीती रात्रि अपने खेतों में पानी देने के लिए गया था। यूं कि राजकुमार अपने खेत मे पानी लगाने के बाद पानी का नाका बन्द करने के लिए नहर में उतरा ही था कि पानी का तेज बहाव में बह गया।