हनुमानगढ़: टाउन जिला अस्पताल परिसर से फिर एक मोटरसाइकिल हुई चोरी, लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों के आगे टाउन पुलिस बेबस
हनुमानगढ़ टाउन जिला अस्पताल परिसर में रविवार को फिर एक और बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। लगातार जिला अस्पताल में हो रही बाइक चोरी की वारदातों को लेकर नागरिकों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इन दिनों जिला अस्पताल परिसर में लगातार बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही है।