बदायूं में 2 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में यातायात माह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे। एसएसपी ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इसके बाद विधायक और एसएसपी ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और वाहन चालक शामिल हुए।
.
.
.
.
#BadaunNews #TrafficMonth2026 #RoadSafety #UPPolice #TrafficAwareness #NHPBharat