लखीसराय: उत्पाद विभाग ने कार से भारी मात्रा में शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार
लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ा बाजार में उत्पाद पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस की टीम ने एक कार को खदेड़कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है।साथ ही कार चालक हरियाणा निवासी सावन कुमार को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी।