कोरांव: धाव गांव में कूप जगत निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा, प्रधान व सचिव ने बिना काम कराए ही पैसे निकाले, हुई शिकायत
कोरांव विकासखंड के धाव गांव में विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। यहां कूप जगत निर्माण के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिव पर बिना काम कराए 1 लाख 31 हजार रुपये निकालने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और बीडीओ से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।