चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक और जनहित से जुड़ी खबर सामने आ रही है।
समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान ने पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नाम से प्रस्तावित हाल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विधायक अनिल प्रधान ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
बताया जा रहा है कि यह हाल स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ-साथ विभिन्न जनहित के कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद किया और उनके नाम से बनने वाले इस हाल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
अब देखना होगा कि प्रस्तावित हाल का निर्माण कार्य कितनी तेजी से पूरा होता है और इससे स्थानीय लोगों को किस तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
Karwi, Chitrakoot | Sep 15, 2026