घोड़ाडोंगरी: कफ सिरप कांड, दूषित जल से मौतें, अभद्र टिप्पणी पर तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन, जमकर हुई नारेबाजी
सोमवार दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय विनोद डागा के निर्देशानुसार घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम पुराने अस्पताल चौक घोड़ाडोंगरी में आयोजित किया गया।