मशरक: बंगरा में बाइक सवार ने पैदल महिला को टक्कर मारी, दोनों घायल
Mashrakh, Saran | Jul 14, 2026 मशरक के बंगरा में मंगलवार की दोपहर 12 बजें के लगभग बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक और पैदल जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों में बाइक सवार सिउरी गांव निवासी 15 वर्षीय अतुल कुमार और पैदल जा रही महिला डुमरसन बंगरा गांव निवासी 60 वर्षीय कलावती देवी हैं।