खलीलाबाद: मोहनबरा गांव में ट्यूबेल चलने से नलों ने पानी देना किया बंद, ग्रामीण पहुंचे डीएम दफ्तर
भीषण गर्मी और उमस के कारण अब नलों में पानी आना दुर्लभ हो गया है आज जिला अधिकारी कार्यालय पर मोहन बरा और बेयारे गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देते हुए नलों से पानी न आने की शिकायत की है और कारण बताया है कि ट्यूबवेल चलने से उनके घरों में लगे नलों का पानी सूख गया है उन्होंने बरसात न होने तक क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल को बंद रखने की मांग की है