लखीसराय: विश्व अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा नया बाजार मे पीपल, बरगद,कनेल का किया पौधारोपण
लखीसराय विश्व अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (ICC) पर पर्यावरण भारती द्वारा नया बाजार मे पीपल, बरगद,कनेल का पौधारोपण किया गया। पर्यावरण प्रहरी प्रोफेसर राम जीवन साहू जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर माह सर्वोत्तम है। प्रकृति भी हमें सहयोग करती है। वर्षा होते रहने से पेड़ पौधे लगना शुभ है।