मुरादाबाद: सूफी फाउंडेशन के अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में दिए गए बयान का किया समर्थन
सूफी फाउंडेशन के अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में दिए गए बयान का समर्थन किया है। कशिश वारसी का मानना है कि इस्लाम फसाद को मना करता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का फैसला सबके सामने है और देश की सुप्रीम अदालत के फैसले को सभी ने माना है। उन्होंने एक टेबल टॉक कर हल निकालने की बात कही।