मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में करीब 12 लोगों पर लगा मदरसे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने DM को दिया प्रार्थना पत्र
भोजपुर थाना क्षेत्र में करीब 12 लोगों पर मदरसे की एक जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। ग्रामीण मोहम्मद इरफान ने कहा कि इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।