कटघर थाना क्षेत्र में ताजपुर माफी गांव की रहने वाली अफसाना ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले फरदीन ने उसकी बेटी से उल्टा सीधा बोला और फिर उससे मारपीट करने लगा। घटना बुधवार रात की है। महिला अपने चार बच्चों के साथ एक शादी समारोह से घर लौटी थी। इसी शादी में पड़ोसी और किराएदार भी गए थे।