मुरादाबाद: केरल के राज्यपाल को हटाने की मांग को लेकर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने केरल के राज्यपाल को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड विक्रम सिंह एडवोकेट ने विस्तृत जानकारी जानकारी दी।