मुरादाबाद: बिजली विभाग द्वारा की जा रही अवैध वसूली को लेकर मजदूर सभा समाजवादी पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बिजली विभाग द्वारा की जा रही अवैध वसूली को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मजदूर सभा समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है। बता दें, मजदूर सभा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली विभाग द्वारा अवैध वसूली की जा रही है और महानगर के लोगों का उत्पीड़न भी किया जा रहा है। महानगर के सभी बिजली घरों में दलालों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोड चेकिंग करने के बहाने से उपभोक्ताओं से मोटी रकम की मांग की जाती है।