मुरादाबाद: देवापुर निवासी ग्रामीणों ने महिला और उसके साथियों पर लगाया ज़मीन क़ब्ज़ाने का आरोप, डीआईजी को दिया प्रार्थना-पत्र
देवापुर निवासी ग्रामीणों ने डीआईजी कार्यालय पहुंचकर डीआईजी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीण महिला ओमवती ने बताया कि क़रीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों की ज़मीन पर महिला और उसके साथियों द्वारा ज़बरन क़ब्ज़ा किया जा रहा है। विवादित ज़मीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी महिला कोर्ट के आदेश को अनदेखा कर ज़मीन पर जबरन क़ब्ज़ा करना चाहती है।