मांझी: कांवरिया के वेश में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 8 तस्कर गिरफ्तार
Manjhi, Saran | Aug 15, 2026 मांझी पुलिस ने कांवरिया के वेश में की जा रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो वाहनों से 276 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने स्कॉर्पियो और पिकअप पर सवार दो चालकों समेत 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहन भगवा रंग के झंडों से सुसज्जित थे। ताकि कांवड़ियों का जत्था प्रतीत हो और किसी को शक ना हो। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई की।