मिहींपुरवा: अयोध्यापुरवा में अधेड़ महिला और बच्ची पर जानलेवा हमला करने वाला तेंदुआ पिंजड़े में कैद
सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में एक बच्ची सहित एक अधेड़ महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। इस पर वन विभाग की ओर से बुधवार को पिंजडा लगाया गया था। बुधवार की रात 11बजे के आसपास तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया है कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।