धर्मपुर बेझा के निवासी कंधई (40) पुत्र जगजीवन पर रविवार को तेंदुआ ने हमला कर मार डाला था। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी। गांव के लोगों की नाराजगी को देखते हुए वन विभाग ने रात में पिंजरा लगा दिया। इसके बाद उसमें बकरी को शिकार के लिए बांध दिया। बकरी के शिकार करने के चक्कर में सुबह तीन बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।