अयोध्या पुरवा में मंगलवार की रात करीब 12 बजकर 10 पर घर के अंदर मच्छरदानी लगाकर सो रही एक अधेड़ महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने शोर शराबा किया ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर वनकर्मी पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की अपील की है।