ककरहा रेंज के के जंगल से सटे धर्मपुर बेझा गांव निवासी किसान कंधई रविवार की सुबह 9 बजे खेत की रखवाली के लिए गए थे। वहीं पर जंगल से आए तेंदुआ ने किसान पर हमला कर मार डाला। खेत से किसान का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ है। सूचना रेंज कार्यालय में दी गई है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।