मिहींपुरवा: राजकीय हथिनी जयमाला और चम्पाकली को महाभोज कराकर कतर्नियाघाट में वन्य जीव प्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई
कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य के कतर्नियाघाट में एसओएस टाइगर द्वारा आयोजित महाभोज कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने राजकीय हथिनी जयमाला व चम्पाकली को फल खिलाकर मंगलवार की शाम 3 बजे वन्य जीव प्राणी सप्ताह की शुरुआत की। वन्य प्राणी सप्ताह दिवस 7 दिन तक चलेगा।इस दौरान स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।