मिहींपुरवा: घाघरा नदी में डूबी दो बालिकाओं में से एक का शव गुप्तापुरवा के पास नदी के किनारे हुआ बरामद
बड़खड़िया गांव के पास जिउतिया पूजा करने के लिए बुधवार की दोपहर करीब 1बजे दो किशोरी घाघरा नदी में स्नान कर रही थी। पानी का बहाव तेज था दोनों किशोरी उसी में बह गई। सुजौली थाना प्रभारी हरीश कुमार सिंह ने बताया है की रविवार की सुबह करीब 9 बजे लाली का शव गुप्तापुरवा के पास घाघरा नदी में बहता हुवा शव एसडीआरएफ व पीएसी ने किया बरामद किया है। बाकी तलास जारी है।