Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
chandrikadangi68
No video available
पढ़ाई के लिए टूट रहा हर बैरियर, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संवर रहा युवाओं का कैरियर। #StudentCreditCard #Bihar #Reels
59 views |
Jehanabad, Jehanabad
| Dec 10, 2022
#studentcreditcard
#bihar
#reels
MORE NEWS
जहानाबाद में बड़ी कार्रवाई: शिक्षक कॉलोनी मोहल्ला में एक मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, #जहानाबादलाइव
Jehanabad, Jehanabad | Jun 2, 2026
प्रभारी सचिव डॉ. आशिमा जैन ने सहयोग शिविर का किया निरीक्षण, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश जहानाबाद। जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को घोषी प्रखंड की भारथु पंचायत स्थित महंथ केशव दास प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित सहयोग शिविर का प्रभारी सचिव सह अपर सदस्य, राजस्व परिषद डॉ. आशिमा जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पीएचईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, फार्मर आईडी, श्रम, राजस्व समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अवलोकन किया। साथ ही योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा अंचल अधिकारी न्यायालय से संबंधित लंबित राजस्व मामलों की भी समीक्षा की। सबसे पहले हेल्प डेस्क काउंटर पर आवेदन पंजी का निरीक्षण किया गया। उस समय तक कुल छह आवेदन प्राप्त हुए थे, जो सभी राजस्व मामलों से संबंधित थे। शिविर में उपस्थित लोगों ने भी विभिन्न राजस्व संबंधी शिकायतें रखीं। इस पर डॉ. जैन ने शिविर प्रभारी एवं अंचलाधिकारी, घोषी को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों और शिकायतों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सहयोग पोर्टल की समीक्षा के दौरान 18 आवेदन लंबित पाए गए। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन एवं अद्यतन स्थिति पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व, पेंशन, प्रमाण पत्र, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, छायादार स्थान एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया गया। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखने तथा शिविर अवधि तक सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने के बाद उनकी नियमित समीक्षा की जाए तथा 30 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निष्पादित आवेदनों की अद्यतन जानकारी भी पोर्टल पर समय-समय पर अपलोड करने को कहा।
Jehanabad, Jehanabad | Jun 2, 2026
सहयोग शिविर में आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश जहानाबाद: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मंगलवार को जहानाबाद प्रखंड के मांदे बिगहा पंचायत सरकार भवन एवं काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई आवेदनों का स्वयं अवलोकन करते हुए शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों को तत्काल सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का विभागवार पंजीकरण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी आवेदकों को आवेदन प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि आवेदनों की पारदर्शी निगरानी और समयबद्ध निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर लोगों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के अभियंताओं को चापाकल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा गया। मांदे बिगहा पंचायत में प्रभारी मंत्री ने कई लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा मनरेगा के तहत चयनित लाभुकों को जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया। वहीं काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत में भी लाभुकों को राशन कार्ड वितरित किए गए। अभियान बसेरा के तहत पात्र परिवारों को भूमि संबंधी पर्चा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे गए। लाभुकों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, घोषी विधायक रितुराज कुमार, जिला क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष कुमार सागर उर्फ दिलीप कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे।
Jehanabad, Jehanabad | Jun 2, 2026
सहयोग पोर्टल पर आवेदनों की तत्काल अपलोडिंग व त्वरित निष्पादन का निर्देश जहानाबाद: जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के उद्द...
Jehanabad, Jehanabad | Jun 2, 2026
जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में बाढ़-सुखाड़ तैयारी व विकास कार्यों की समीक्षा जहानाबाद। समाहरणालय स्थित ग्...
Jehanabad, Jehanabad | Jun 1, 2026
पढ़ाई के लिए टूट रहा हर बैरियर, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संवर रहा युवाओं का कैरियर। #StudentCreditCard #Bihar #Reels - Jehanabad News