घजरई हनुमान मंदिर में साकेत महोत्सव जारी: महंत मदनमोहन दास महाराज बोले सच्ची भक्ति से लक्ष्य प्राप्ति संभव
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ के प्रसिद्ध घजरई हनुमान मंदिर में सात दिवसीय साकेत महोत्सव का आयोजन जारी है। यह महोत्सव गो लोकवासी महंत हरिदास त्यागी महाराज जी की स्मृति में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान महंत मदनमोहन दास महाराज ने कहा कि कलयुग में भगवान की सच्ची भक्ति ही इंसान का कल्याण कर सकती है। महाराज जी ने कहा कि जब तक किसी कर्म या तपस्या में भगवान के प्रति सच्ची भक्ति शामिल नहीं होगी, तब तक इंसान को उसका असली लक्ष्य नहीं मिल सकता।
बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास जी महाराज ने बताया कि भंडारा साम्राट महंत हरिदास त्यागी जी महाराज की याद में यह आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार यह महोत्सव 6 जून से शुरू हुआ है
जो 12 जून तक चलेगा, जिसमें हर दिन शाम 5 बजे से भागवत कथा हो रही है। महोत्सव का समापन 13 जून को मुख्�