नगर परिषद के विरोधियों को तो बस हर बात में कमी निकालने का बहाना चाहिए! 😄
अब कभी-कभार किसी बड़े वाहन के कारण जाम लग ही गया, तो इसमें इतना हंगामा करने वाली क्या बात है?
आखिर इस जाम का भी तो एक सामाजिक महत्व है। इसी बहाने पुराने परिचितों से मुलाकात हो जाती है, अपनों का हालचाल जानने का मौका मिल जाता है और दो बातें हँस-बोल भी लेते हैं।
वरना आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में किसके पास इतना वक्त है कि वह अपनों के लिए रुक सके!
नगर परिषद का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो सड़क पर ही सही, हमें अपनों से मिलने का अवसर प्रदान कर रही है! 😂
बस विरोधियों से एक ही निवेदन है—हर जाम को समस्या की नजर से मत देखिए, कभी इसे सामाजिक मेल-मिलाप का अवसर भी समझिए! 😜